Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति

May 2, 2023

आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति

नयी दिल्ली: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( यूआईडीएआई ) ने उपयोगकर्ताओं के लाभों को ध्यान में रखते हुए निवासियों को आधार के साथ जुड़े उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आदि को सत्यापित करने की अनुमति दी है। यूआईडीएआई के संज्ञान में आया था कि कुछ मामलों में निवासियों को इसके बारे में पता नहीं था/निश्चित नहीं था कि उनका कौन सा मोबाइल उनके आधार से जुड़ा हुआ है।

इसलिए, निवासियों को चिंता थी कि आधार ओटीपी किसी दूसरे मोबाइल नंबर पर तो नहीं जा रहा है। अब , इस सुविधा के साथ निवासी इन्हें बहुत सरलता के साथ देख सकते हैं। इस सुविधा का लाभ आधिकारिक वेबसाइट पर या एमआधार ऐप के माध्यम से ‘ वेरिफाई ईमेल/मोबाइल नंबर ‘फीचर के तहत उठाया जा सकता है। इसे निवासियों के लिए यह सत्यापित करने के लिए डेवलप किया गया है कि उनका ईमेल/मोबाइल नंबर संबंधित आधार के साथ जुड़ा हुआ है।

यह फीचर निवासियों को इसकी पुष्टि करती है कि उनकी जानकारी के तहत उनका ईमेल/मोबाइल नंबर केवल संबंधित आधार के साथ ही जुड़ा हुआ है। किसी विशेष मोबाइल नंबर के लिंक न होने की स्थिति में भी यह निवासी को अधिसूचित करता है और निवासी को जानकारी देता है कि यदि वे चाहें तो मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आवश्यक कदम उठा सकते हैं। ऐसी स्थिति में जब मोबाइल नंबर पहले से ही सत्यापित है तो निवासियों को एक मैसेज दिखाई देगा, जैसे ‘‘आपके द्वारा प्रविष्ट मोबाइल नंबर पहले ही हमारे रिकॉर्ड के साथ सत्यापित है’’, जो उनके स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें