Site icon Dainik Savera Times

खाद्य तेलों में टिकाव; अन्य जिंसों में मिलाजुला रुख

नई दिल्ली: विदेशी बाजारों की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर उठाव कमजोर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेलों के भाव स्थिर रहे वहीं अन्य जिंसों में मिलाजुला रुख रहा जबकि मीठे के दाम गिर गए। तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में मई का पाम ऑयल वायदा 12 रिंगिट फिसलकर 4004 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। इसी तरह मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.37 सेंट की गिरावट लेकर 51.42 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और वनस्पति तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ और वे पिछले दिवस के स्तर पर पड़े रहे। गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान चीनी 50 रुपये और गुड़ 50 रुपये प्रति ¨क्वटल सस्ता हो गया। दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान मसूर दाल 50 रुपये और मूंग दाल 100 रुपये प्रति ¨क्वटल उतर गई जबकि उड़द दाल में 100 रुपये प्रति ¨क्वटल की तेजी रही। वहीं, चना, दाल चना और अरहर दाल में कोई बदलाव नहीं हुआ।अनाज : अनाज मंडी में मिश्रित रुझान रहा। इस दौरान गेहूं 50 रुपये प्रति ¨क्वटल उतर गया जबकि चावल के भाव पिछले दिवस के स्तर पर टिके रहे।

ये भी पढ़ें : अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

Exit mobile version