Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आई गिरावट, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

July 9, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आई गिरावट, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

 

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 9 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। तो वही कुछ राज्य ऐसे भी है जहां पेट्रोल-डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।

बिहार में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 19 पैसे घटकर 94.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 22 पैसे घटकर 87.57 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 44 पैसे घटकर 104.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे घटकर 90.77 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, तामिलनाडु और पश्चिम बंगाल में भी पेट्रोल डीजल की कीमतो में कमी की गई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें