Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, UP-Bihar सहित कई राज्यों में हुआ महंगा, जाने लेटेस्ट रेट

 

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 8 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। जिसके मुताबिक आज राज्य स्तर पर बिहार और यूपी सहित कई राज्यों में में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। बिहार में पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 38 पैसे बढ़कर 93.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

यूपी में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 19 पैसे बढ़कर 91.20 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं अगर महाराष्ट्र में पेट्रोल और डीजल के दाम की बात करें तो आज पेट्रोल 20 पैसे घटकर 104.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 45 पैसे घटकर 90.42 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: इंडिगो पर यूबीएस का रुख नरम, रेटिंग और टारगेट प्राइस कम

Exit mobile version