Site icon Dainik Savera Times

Petrol और Diesel की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ,पंजाब सहित कई राज्यों में बढ़े इनके दाम

 

हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। 16 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन बदलती रहती हैं ऐसे में आप अगर कही बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल्ल कराने से पहले एक बार आज की पेट्रोल और डीजल के कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। दरअसल पेट्रोल-डीजल की कीमत अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग होती है चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि बिहार-यूपी सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। वहीं, महाराष्ट्र, पंजाब सहित कुछ राज्यों में पेट्रोल डीजल के रेट बढ़े भी हैं। इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड FTA से बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी 0.8% ऊपर

Exit mobile version