Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतें यथावत… जानिए आपके शहर में क्या हैं इसके दाम

October 15, 2023

Petrol और Diesel की कीमतें यथावत… जानिए आपके शहर में क्या हैं इसके दाम

 

नई दिल्ली : इजरायल और फलिस्तीन के बीच जारी संघर्ष के कारण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उबाल के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 5.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 87.72 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड उबलकर 90.89 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर                      पेट्रोल                   डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली                        96.72                      89.62
मुंबई                         106.31                     94.27
चेन्नई                         102.73                     94.33
कोलकाता                   106.03                     92.76

ये भी पढ़ें: पेट की दिक्कतों और तनाव से राहत देगा यह योगासन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें