Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और diesel की कीमतें यथावत, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

November 23, 2023

Petrol और diesel की कीमतें यथावत, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

 

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जारी गिरावट के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज यथावत रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

ये भी पढ़ें: Stock Market Today: लाल निशान में खुला बाजार, बैंकिंग-आईटी शेयरों में आई गिरावट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें