Site icon Dainik Savera Times

Petrol और Diesel की कीमतें यथावत, जानिये आपके शहर में क्या है इनकें दाम

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.02 प्रतिशत लुढ़ककर 70.94 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 1.81 प्रतिशत की गिरावट लेकर 76.87 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

महानगर…………………पेट्रोल……………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………..96.72……………………… 89.62
मुंबई ……………………106.31……………………… 94.27
चेन्नई…………………..102.73……………………….94.33
कोलकाता………………..106.03………………………92.76′

ये भी पढ़ें: इस दिन है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानें तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Exit mobile version