Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

August 31, 2023

पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर

नयी दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.49 प्रतिशत चढ़कर 81.56 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की तेजी लेकर 85.77 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें : Bengal: फालता में मतगणना से पहले तनाव, लोगों ने TMC नेताओं पर धमकी देने का आरोप; भारी सुरक्षा तैनात

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें