Dainik Savera Times

Petrol और Diesel की कीमतें स्थिर,जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

 

 

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 1.19 प्रतिशत उबलकर 71.61 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड भी 1.22 प्रतिशत की तेजी लेकर 77.05 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही।

 

दिल्ली ……..पेट्रोल- 96.72……………..89.62-डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
मुंबई ……..पेट्रोल- 106.31……………..94.27-डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
चेन्नई……पेट्रोल-102.73…………94.33-डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
कोलकाता……पेट्रोल-106.03…………92.76-डीजल ( रुपये प्रति लीटर)

ये भी पढ़ें: Bengal Election 2026: टीएमसी पर पीएम मोदी का हमला, ‘मां, माटी, मानुष’ का वादा भूली सरकार

Exit mobile version