Site icon Dainik Savera Times

Petrol और Diesel की कीमतें यथावत, जानिए आपके शहर में इनके क्या है दाम

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल में तेजी आने के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज भी यथावत रही, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर आज जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर आज अमेरिकी क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 74.54 डॉलर प्रति बैरल और लंदन ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की तेजी लेकर 78.04 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार रही:
शहर …………………………….पेट्रोल …………………डीजल ( रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली …………………………. 96.72………………….89.62
मुंबई ……………………………106.31…………………94.27
चेन्नई ……………………………102.73…………………94.33
कोलकाता …………………….106.03………………….92.76

ये भी पढ़ें : गहने दान करने के नाम पर ले उड़े आभूषण

Exit mobile version