Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट हुए अपडेट, पंजाब सहित इन राज्यों में घटे दाम, जानें इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती है। बता दें कि यूपी हो या दिल्ली, सब जगह पेट्रोल डीजल के रेट अलग होते हैं। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 16 अक्टूबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। आपको बत दे कि देश के कुछ शहरों में पेट्रोल और डीजल सस्ता हो गया है, जबकि कई शहरों में इनकी कीमतें बढ़ गई हैं। हालांकि, देश के प्रमुख शहरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतें

बता दे कि महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 20 पैसे बढ़कर 104.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे बढ़कर 91.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा हिमाचल, जम्मू, केरल, मेघालय, राजस्थान और त्रिपुरा में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं। वहीं, मध्यप्रदेश और पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ऐसे ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल का रेट

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026 Date: आज है भौम प्रदोष व्रत… जानिए सही पूजा विधि और मुहूर्त

Exit mobile version