Petrol-Diesel Price 9 August 2026: देश में पेट्रोल और डीजल खरीदने वाले लोगों के लिए रविवार को राहत की खबर है। तेल कंपनियों ने आज ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल पहले की दरों पर ही कायम हैं।
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी करती हैं। आज जारी दरों में किसी तरह का संशोधन नहीं हुआ। इससे पहले 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। उस समय पेट्रोल करीब 2.61 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल करीब 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था।
बड़े शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के रेट
शहरवार ईंधन की कीमतों की बात करें तो आज पेट्रोल की सबसे अधिक कीमत हैदराबाद में दर्ज की गई है। वहीं डीजल के मामले में भी हैदराबाद का भाव प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा है।
दिल्ली : पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹ 95.20 |
मुंबई : पेट्रोल ₹111.18, डीजल ₹ 97.83 |
कोलकाता : पेट्रोल ₹113.47, डीजल ₹ 99.82 |
चेन्नई : पेट्रोल ₹107.77, डीजल ₹ 99.55 |
बेंगलुरु : पेट्रोल ₹110.93, डीजल ₹ 98.80 |
हैदराबाद : पेट्रोल ₹115.69 , डीजल ₹ 103.82 |
रांची : पेट्रोल ₹101.10, डीजल ₹ 95.80 |
भोपाल : पेट्रोल 111.45 , डीजल ₹ 96.52 |
पटना : पेट्रोल ₹113.35 , डीजल ₹ 99.36 |
घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

