Petrol Diesel Price 19 July 2026 : अगर आप आज गाड़ी में पेट्रोल या डीजल भरवाने जा रहे हैं तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। तेल कंपनियों ने रविवार, 19 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं।
देश के ज्यादातर शहरों में आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम लगभग स्थिर बने हुए हैं।
बड़े शहरों में पेट्रोल के दाम
दिल्ली: ₹102.12 प्रति लीटर
मुंबई: ₹111.21 प्रति लीटर
कोलकाता: ₹113.51 प्रति लीटर
बेंगलुरु: ₹110.93 प्रति लीटर
चेन्नई: ₹107.77 प्रति लीटर
पटना: ₹113.35 प्रति लीटर
चंडीगढ़: ₹101.51 प्रति लीटर
हैदराबाद: ₹115.69 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: ₹108.97 प्रति लीटर
ये भी पढ़े :
बड़े शहरों में डीजल की कीमत
दिल्ली: ₹95.20 प्रति लीटर
मुंबई: ₹97.83 प्रति लीटर
कोलकाता: ₹99.82 प्रति लीटर
बेंगलुरु: ₹98.80 प्रति लीटर
चेन्नई: ₹99.55 प्रति लीटर
पटना: ₹99.36 प्रति लीटर
चंडीगढ़: ₹89.47 प्रति लीटर
हैदराबाद: ₹103.82 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: ₹100.68 प्रति लीटर
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव किया जा सकता है। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स जैसे कई कारकों को ध्यान में रखकर कीमतें तय करती हैं।
क्या आने वाले दिनों में सस्ता हो सकता है तेल?
क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। हालांकि अभी घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आती है तो आने वाले समय में ईंधन की कीमतों में राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़े :