Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price: घटी या बढ़ी कीमतें? जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें

November 28, 2025

Petrol-Diesel Price: घटी या बढ़ी कीमतें? जानें आपके शहर में पेट्रोल-डीजल की ताज़ा कीमतें

Petrol-diesel Price: लगातार बदलती ईंधन की कीमतें आम जनता के बजट पर सीधा असर डालती हैं। ऐसे में हर दिन यह जानना ज़रूरी हो जाता है कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस रेट पर मिल रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल विपणन कंपनियाँ रोज़ सुबह नई कीमतें जारी करती हैं, और ऐसे में आज भी कई शहरों में ईंधन दरों में मामूली उतार–चढ़ाव देखा गया।

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के साथ कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, गुरुग्राम, बेंगलुरु, हैदराबाद, चंडीगढ़ और लखनऊ में आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। इन शहरों में दाम स्थिर रहे, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

वहीं दूसरी ओर, नोएडा, भुवनेश्वर, जयपुर और तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में वृद्धि दर्ज की गई है। ये बढ़ोतरी भले ही मामूली हो, लेकिन रोज़ाना पेट्रोल पंप का रुख करने वाले लोगों पर इसका असर पड़ सकता है।

इसके उलट, पटना में आज ईंधन की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। पेट्रोल और डीजल दोनों में कमी से स्थानीय उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

पेट्रोल की ताज़ा कीमतें (रु./लीटर):
दिल्ली 94.77, मुंबई 103.50, चेन्नई 100.90, नोएडा 95.12, जयपुर 104.72, तिरुवनंतपुरम 107.48 आदि।

डीजल की ताज़ा कीमतें (रु./लीटर):
दिल्ली 87.67, मुंबई 90.03, चेन्नई 92.48, नोएडा 88.29, जयपुर 90.21, तिरुवनंतपुरम 96.48 आदि।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें