Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price : महीने के अंत में पेट्रोल-डीजल और CNG की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें अपने शहर का नया रेट

Petrol-Diesel Rate Today August 8

Petrol-Diesel Rate Today August 8

Petrol Diesel Price 31 Oct: महीने के आखिरी दिन देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। तेल विपणन कंपनियां (OMCs) हर दिन सुबह 6 बजे नए दाम जारी करती हैं। इन कीमतों में बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम, डॉलर-रुपये की विनिमय दर और स्थानीय करों पर निर्भर करता है।

आज यानी 31 अक्टूबर को जारी ताज़ा रेट्स के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल ₹100.90 और डीजल ₹92.49, कोलकाता में पेट्रोल ₹105.41 और डीजल ₹92.02 प्रति लीटर दर्ज किया गया है। हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70, जयपुर में पेट्रोल ₹104.41, डीजल ₹89.93, लखनऊ में पेट्रोल ₹94.69 और डीजल ₹87.81 प्रति लीटर की दर से बिक रहा है।

चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹94.30 और डीजल ₹82.45, जबकि पटना में पेट्रोल ₹105.60 और डीजल ₹91.83 प्रति लीटर है।

वहीं, CNG की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत ₹76.09 प्रति किलो, मुंबई में ₹77.00, चेन्नई में ₹91.50, कोलकाता में ₹90.00, पटना में ₹84.54 और गुड़गांव में ₹82.12 प्रति किलो दर्ज की गई है।

ये भी पढ़े : भारत की शेरनियों का कमाल! नेताओं ने दी बधाई और फाइनल के लिए शुभकामनाएं

कीमतें क्यों बदलती हैं?
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें राज्यों के हिसाब से तय की जाती हैं। टैक्स और स्थानीय शुल्कों में अंतर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, मांग-आपूर्ति का संतुलन और रिफाइनिंग की लागत ये सभी कारक मिलकर ईंधन की अंतिम कीमत तय करते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और डॉलर की मजबूती के कारण आने वाले दिनों में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में हलचल जारी रह सकती है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version