Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, पंजाब सहित इन राज्यों में घटे दाम, जाने लेटेस्ट रेट

July 5, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के कीमतों में हुआ बदलाव, पंजाब सहित इन राज्यों में घटे दाम, जाने लेटेस्ट रेट

 

Petrol Diesel Price : हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 5 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। जिसके मुताबिक आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। जबकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल के घटे दाम

वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 107.09 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11 पैसे घटकर 93.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 45 पैसे घटकर 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 52 पैसे घटकर 87.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा बाकि राज्यों में यानि गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में पेट्रोल डीजल की कीमतो में कटौती की गई है।

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

वही आपको बता दे कि महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 104.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे बढ़कर 91.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा असम और तामिलनाडु में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें