Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

September 17, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 17 सितंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज यूपी, महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। वहीं, बिहार सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव घट गए हैं। इसके अलावा कई ऐसे राज्य हैं जहां आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

बिहार सहित इन राज्यों में घटें दाम

आपको बता दें कि आज बिहार में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल की कीमत 79 पैसे घटकर 106.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 74 पैसे घटकर 93.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा आंध्रप्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मणिपुर और राजस्थान में भी पेट्रोल-डीजल के भाव घट गए हैं।

इन राज्यों में पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा

यूपी में पेट्रोल 42 पैसे बढ़कर 94.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 48 पैसे बढ़कर 87.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 40 पैसे बढ़कर 104.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 39 पैसे बढ़कर 91.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में BSF की बड़ी कार्रवाई, ड्रोन से आई 535 ग्राम हेरोइन की बरामद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें