Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: खुशखबरी! पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आई गिरावट, पंजाब सहित इन राज्यों में हुआ सस्ता, जाने लेटेस्ट रेट

June 28, 2024

Petrol Diesel Price: खुशखबरी! पेट्रोल और डीजल के कीमतों में आई गिरावट, पंजाब सहित इन राज्यों में हुआ सस्ता, जाने लेटेस्ट रेट

 

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 28 जून यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। जिसके मुताबिक देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। जबकि कुछ राज्यों में इसकी कीमतें घटी भी हैं। अगर वही राज्य स्तर की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 9 पैसे घटकर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 9 पैसे घटकर 93.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल,नागालैंड, ओडिशा,पंजाब, राजस्थान और तामिलनाडु में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। तो वही महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देकने को मिली है। यहां पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़कर 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 91.08 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा, हरियाणा, मध्य प्रदेश, मिजोरम, पुडुचेरी और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, गुजरात में पेट्रोल डीजल के भाव बढ़ गए हैं।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के भाव

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: व्यापार-निवेश बढ़ाने को एसोचैम और भारत-न्यूजीलैंड व्यापार परिषद में समझौता 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें