Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें इनके लेटेस्ट रेट

August 16, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी, गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले जान लें इनके लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 16 अगस्त यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। आपको बता दे आज बिहार में पेट्रोल 43 पैसे घटकर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 40 पैसे घटकर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

इसके अलावा, असम, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, तामिलनाडु, तेलंगाना और उत्तराखंड में पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं। वहीं, यूपी में पेट्रोल 28 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 32 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 32 पैसे बढ़कर 104.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 30 पैसे बढ़कर 91.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

वही अगर बात करें आज देश के प्रमुख शहरों जैसे कि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 10 पैसे महंगा हुआ है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें : रक्त संचार बढ़ाने और थकान दूर करने में मददगार ‘हस्तोत्तानासन’, जानें इसके फायदे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें