Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: आज के लिए जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई दरें, घर से निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

July 19, 2024

Petrol Diesel Price: आज के लिए जारी हुई पेट्रोल-डीजल की नई दरें, घर से निकलने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 19 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक, आज कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल दाम घटे है तो वही कुछ ऐसे राज्य भी जहां इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तो चलिए जानते हैं…

आपको बता दे कि राज्य स्तर पर आज बिहार और यूपी सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव बढ़ गए हैं। जहां बिहार में पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे बढ़कर 93.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है तो वही यूपी में पेट्रोल 45 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 52 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। महाराष्ट्र की बात करें तो आज यहां पर पेट्रोल के दाम 37 पैसे बढ़कर 104.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे बढ़कर 91.26 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

* दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

* मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

* कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

* चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ में बम की धमकी से मचा हड़कंप, DC दफ्तर और PU में सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें