Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के नए रेट हुए अपडेट, बाहर जाने से पहले चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 22 अगस्त यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज बिहार में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। बिहार में पेट्रोल 22 पैसे बढ़कर 107.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल  21 पैसे बढ़कर 94.02 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल के दाम 50 पैसे घटकर 104.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 47 पैसे घटकर 90.81 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा, आंध्रप्रदेश, असम, गोवा, गुजरात, हिमाचल , झारखंड, मणिपुर, राजस्थान. तामिलमाडु और त्रिपुरा में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल की कीमत 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

Exit mobile version