Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके लेटेस्ट रेट

July 4, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानिए आपके शहर में क्या है इनके लेटेस्ट रेट

 

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। ऐसे ही तेल कंपनियों ने 4 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले।

जिसके मुताबिक आपको बता दे आज कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में कमी आई है। तो वहीं, देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 10 पैसे घटकर 107.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे घटकर 93.92 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

जबकि यूपी में पेट्रोल 2 पैसे घटकर 94.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 पैसे घटकर 87.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 9 पैसे घटकर 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे घटकर 90.96 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें