Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आयी गिरावट,यूपी बिहार सहित कई राज्यों में हुआ सस्ता, जाने इनके आज के लेटेस्ट रेट्स

June 12, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आयी गिरावट,यूपी बिहार सहित कई राज्यों में हुआ सस्ता, जाने इनके आज के लेटेस्ट रेट्स

 

नई दिल्ली : हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। तेल कंपनियों ने 12 जून यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। अगर आप भी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो इससे पहले आप पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। तो चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि आज तेल कंपनियों ने शनिवार के लिए फ्यूल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। जिसके मुताबिक, आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। हालांकि, राज्य स्तर पर बात करें तो बिहार-यूपी सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है।

लेकिन कुछ राज्यों में इनके भाव बढ़े है। वहीं राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 107.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे घटकर 93.84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 12 पैसे घटकर 94.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 87.41 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं, महाराष्ट्र में भी पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। इसके अलावा गोवा,झारखंड, केरल, ओडिशा,गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान और तेलंगाना में भी पेट्रोल डीजल की कीमतो में कमी आई है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत

 

#दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

#चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

#मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है

#कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: एक हुनर ऐसा भी…कबाड़ और पुराने सामान से व्यक्ति ने तैयार की सोलर कार, बनाने में आया मात्र इतना खर्च

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें