Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, बिहार सहित कई राज्यों हुआ सस्ता, जानिए इनके लेटेस्ट रेट

July 2, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में गिरावट, बिहार सहित कई राज्यों हुआ सस्ता, जानिए इनके लेटेस्ट रेट

 

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 2 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में अगर आप कहीं बाहर जा रहे है तो गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले आज के पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। जिसके मुताबिक आज बिहार सहित कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। लेकिन कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ गई हैं।

वहीं अगर राज्य स्तर पर इनकी कीमतों की बात करें तो आज बिहार में पेट्रोल 36 पैसे घटकर 106.81 रुपये प्रति लीटर और डीजल 34 पैसे घटकर 93.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 18 पैसे घटकर 94.52 रुपये प्रति लीटर और डीजल 20 पैसे घटकर 87.59 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। यहां पेट्रोल के दाम 16 पैसे बढ़कर 104.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे बढ़कर 91.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.98 रुपये और डीजल 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

अगर देश के प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि चेन्नई में पेट्रोल 23 पैसे और डीजल 22 पैसे महंगा हुआ है।

ये भी पढ़ें: LG विनय कुमार सक्सेना का बड़ा फैसला, लद्दाख में बने पांच नए जिले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें