Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इज़ाफ़ा, टंकी फुल करने से पहले जाने आज के लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 16 जुलाई यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज कई राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट आयी है। वहीं, देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा भी हो गया है। तो चलिए जानते हैं…

अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज बिहार, यूपी और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। आपको बता दे कि बिहार में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 107.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे बढ़कर 93.89 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। यूपी में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 94.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे बढ़कर 87.79 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत 5 पैसे बढ़कर 104.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4 पैसे बढ़कर 90.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये और डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते से निवेश और रोजगार को मिलेगा बल

Exit mobile version