Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रहा टिकाव, जाने आपके राज्य में क्या है इनके दाम

June 16, 2024

Petrol Diesel Price : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रहा टिकाव, जाने आपके राज्य में क्या है इनके दाम

 

नई दिल्ली : हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। तेल कंपनियों ने 16 जून यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। अगर आप भी गाड़ी की टंकी फुल कराने जा रहे हैं तो इससे पहले आप पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेटेस्ट रेट जरूर जान ले। तो चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्तहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.17 प्रतिशत उतरकर 78.49 डॉलर प्रति बैरल पर जबकि लंदन ब्रेंट क्रूड 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.67 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमते

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर हैं।

# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर हैं।

# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर हैं।

# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर हैं।

ये भी पढ़ें: मुंबई में दर्दनाक हादसा: बिरयानी और तरबूज खाने के बाद एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें