Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, पंजाब, यूपी सहित इन राज्यों में हुआ महंगा , जानिए इनके आज के भाव

May 23, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के रेट हुए अपडेट, पंजाब, यूपी सहित इन राज्यों में हुआ महंगा , जानिए इनके आज के भाव

 

नई दिल्ली: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नई रेट अपडेट करती है। 23 मई यानि आज के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए है। ऐसे में गाडी की टंकी फुल कराने से पहले एक बार आज के पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर नज़र जरूर मार ले। तो चलिए जानते है कि आपको राज्य में किस रेट में मिलेगा पेट्रोल और डीजल। आपको बता दे कि आज राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

जबकि देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल सस्ता भी हुआ है। वहीं, कई राज्य ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर है। आज हिमाचल, केरल, मध्यप्रदेश, मिजोरम ,आंध्रप्रदेश, गुजरात, हरियाणा और ओडिशा में पेट्रोल- डीजल सस्ता हुआ है। जबकि पंजाब, तामिलनाडु, तेलंगाना, यूपी, असम बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल,महाराष्ट्र, नागालैंड और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

# दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल की कीमत 104.21 रुपये और डीजल 92.15 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये और डीजल 90.76 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये और डीजल 92.34 रुपये प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें