Site icon Dainik Savera Times

Petrol-Diesel Rate : पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? पढ़ें 2 दिसंबर के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 19 Mar 2026

Petrol Diesel Price 19 Mar 2026

Petrol Diesel Price Today: हर नए दिन की शुरुआत के साथ पेट्रोल और डीजल के ताज़ा दाम भी सामने आ जाते हैं, जो सीधे तौर पर आम लोगों के खर्चों पर प्रभाव डालते हैं। देश की तेल विपणन कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव और रुपया-डॉलर विनिमय दर में आए बदलावों पर आधारित होती हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

आज, 2 दिसंबर 2025 को जारी हुई कीमतों के अनुसार कई शहरों में ईंधन के दाम स्थिर रहे, जबकि कुछ स्थानों पर मामूली परिवर्तन देखने को मिला। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 जबकि डीजल ₹92.15 प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 है, वहीं चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर दर्ज किया गया।

बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, पुणे और लखनऊ सहित अन्य बड़े शहरों में भी कीमतें इसी तरह मामूली अंतर के साथ बनी हुई हैं। चंडीगढ़ में डीजल की कीमत अन्य महानगरों की तुलना में काफी कम है, जहां यह ₹82.45 प्रति लीटर है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version