Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज हुआ बदलाव या नहीं? जानें दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक के भाव

Petrol Diesel Price Today 13 August 2026

Petrol Diesel Price Today 13 August 2026

Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें आज, 13 अगस्त 2026 को जारी कर दी गई हैं। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें आमतौर पर हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। तेल कंपनियों ने लगातार एक और दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। ऐसे में वाहन चालकों को आज भी पेट्रोल-डीजल पुराने रेट पर ही मिलेगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आज हल्की नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड करीब 88.23 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का असर फिलहाल घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखने को नहीं मिला है।

25 मई को हुआ था आखिरी बड़ा बदलाव

बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आखिरी बड़ा बदलाव 25 मई 2026 को हुआ था। इसके बाद से देश के प्रमुख शहरों में ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं। तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और अन्य कारकों के आधार पर रोजाना कीमतों की समीक्षा करती हैं।

दिल्ली समेत बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77 प्रति लीटर, डीजल ₹99.55 प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर, डीजल ₹97.56 प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल ₹101.51 प्रति लीटर, डीजल ₹89.47 प्रति लीटर

घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version