Petrol Diesel Price Today: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर एक बार फिर अपडेट सामने आया है। बता दें कि 14 दिसंबर 2025 की सुबह सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने ईंधन के ताज़ा दाम घोषित कर दिए हैं। रोज़ होने वाले इस बदलाव का सीधा असर आम लोगों की जेब के साथ-साथ महंगाई की चाल पर भी पड़ता है।
कैसे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
ईंधन की कीमतें तय करना एक जटिल प्रक्रिया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकार द्वारा लगाए गए कर, परिवहन लागत और पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन शामिल होता है। इन सभी कारकों के आधार पर हर शहर में अलग-अलग रेट देखने को मिलते हैं।
महानगरों से लेकर राज्यों की राजधानियों तक रेट
आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल करीब 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 104 रुपये के पार पहुंच गया है, जबकि डीजल 92 रुपये से ऊपर है। कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में भी ईंधन के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। वहीं पटना, जयपुर, इंदौर और पुणे जैसे शहरों में कीमतें स्थानीय टैक्स के कारण और अधिक दिखाई दे रही हैं।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

