Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी; जानिए आपके शहर में क्या हैं आज के दाम

December 3, 2025

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी; जानिए आपके शहर में क्या हैं आज के दाम

Petrol Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालती हैं। यही वजह है कि रोजमर्रा के खर्चों को संतुलित रखने के लिए हर दिन सुबह 6 बजे जारी होने वाली नई ईंधन दरों पर सभी की नज़र रहती है। बता दें कि तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत और रुपये-डॉलर की विनिमय दर को ध्यान में रखते हुए रेट अपडेट करती हैं। इसी कारण कुछ दिनों में कीमतें स्थिर रहती हैं, तो कई बार छोटे-मोटे बदलाव भी देखने को मिलते हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

3 दिसंबर 2025 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.72 और डीजल ₹87.62 प्रति लीटर रहा, जबकि मुंबई में पेट्रोल ₹104.21 और डीजल ₹92.15 प्रति लीटर दर्ज किया गया। कोलकाता में पेट्रोल ₹103.94 और डीजल ₹90.76 प्रति लीटर उपलब्ध है। चेन्नई में पेट्रोल ₹100.75 और डीजल ₹92.34 प्रति लीटर मिल रहा है। अन्य शहरों में अहमदाबाद में पेट्रोल ₹94.49, बेंगलुरु में ₹102.92, हैदराबाद में ₹107.46, जयपुर में ₹104.72 और लखनऊ में ₹94.69 प्रति लीटर कीमतें दर्ज की गईं। चंडीगढ़, इंदौर, पटना, सूरत और नासिक जैसे शहरों में भी ईंधन की दरों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें