Petrol Diesel Price Today : देशभर में पेट्रोल और डीज़ल के दामों में आज फिर हलचल देखने को मिली है। तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दरों के उतार-चढ़ाव के अनुसार गुरुवार सुबह 6 बजे नई दरें जारी कीं। दैनिक मूल्य निर्धारण प्रणाली के तहत कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कुछ स्थानों पर उपभोक्ताओं को राहत मिली है।
पेट्रोल के दामों में कहां क्या बदलाव हुआ
नई दरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल का भाव ₹94.77 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। कोलकाता, मुंबई और बैंगलोर में भी दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल ₹100.90 प्रति लीटर हो गया है, जो ₹0.13 की गिरावट दर्शाता है। सबसे अधिक उछाल जयपुर में देखा गया, जहां पेट्रोल ₹105.40 प्रति लीटर हो गया है, यानी ₹0.68 की वृद्धि हुई है। बता दें कि पटना में भी ₹0.37 की बढ़ोतरी के साथ कीमत ₹105.60 तक पहुंच गई है।
नोएडा और लखनऊ के वाहन चालकों को मामूली राहत मिली है, क्योंकि कीमतों में ₹0.06 और ₹0.04 की कमी दर्ज की गई है। वहीं भुवनेश्वर में ₹0.05 की हल्की बढ़ोतरी हुई है, जबकि तिरुवनंतपुरम में दरें स्थिर बनी हुई हैं।
डीज़ल की कीमतों में भी उतार-चढ़ाव
वही अगर डीज़ल की बात करें तो डीज़ल के मोर्चे पर भी लगभग यही रुझान देखने को मिला। जयपुर में कीमत ₹0.61 बढ़कर ₹90.82 प्रति लीटर हो गई, जो आज का सबसे बड़ा उछाल है। पटना में ₹0.34 की वृद्धि के साथ डीज़ल ₹91.83 पर पहुंच गया है। चेन्नई में ₹0.12 की कमी आई है, जबकि नोएडा और लखनऊ में ₹0.08 और ₹0.05 की गिरावट दर्ज की गई। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।
कहां महंगा, कहां सस्ता
आज के अपडेट के मुताबिक, जयपुर और पटना में वाहन मालिकों को सबसे ज्यादा असर महसूस होगा, जबकि चेन्नई, नोएडा और लखनऊ में मामूली राहत मिली है। फिलहाल महानगरों में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने से स्थिरता बनी हुई है, लेकिन वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहने से आने वाले दिनों में दाम फिर बदल सकते हैं।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/