Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के बदले दाम, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानिए आज का रेट

Petrol-Diesel Rate Today August 8

Petrol-Diesel Rate Today August 8

Petrol Diesel Price Today: अगर आप रोज़ाना अपनी कार या बाइक से सफर करते हैं, तो ईंधन की कीमतों में आज का बदलाव जानना आपके लिए ज़रूरी है। आपको बता दें कि देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में शनिवार को मिश्रित रुख देखने को मिला। हालांकि कुछ शहरों में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कई जगहों पर मामूली गिरावट आई है। वहीं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे चारों मेट्रो शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…

11 महीने से स्थिर हैं दरें

देश में ईंधन की कीमतों में पिछले साल 1 दिसंबर 2024 के बाद से अब तक कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, राज्य सरकारों के टैक्स, वैट और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट में अंतर के कारण अलग-अलग शहरों में आज भी दामों में थोड़ी-बहुत बढ़ोतरी या कमी देखी जा रही है।

आज का पेट्रोल रेट (₹ प्रति लीटर)

दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77, मुंबई में ₹103.50, चेन्नई में ₹100.90 और कोलकाता में ₹105.41 प्रति लीटर मिल रहा है इन सभी शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, गुड़गांव में पेट्रोल ₹95.65 प्रति लीटर होकर ₹0.23 महंगा हुआ है। नोएडा में ₹0.27 की बढ़ोतरी के साथ रेट ₹95.12 पहुंचा, जबकि लखनऊ में ₹0.16 की वृद्धि दर्ज की गई। दूसरी ओर, पटना में पेट्रोल ₹0.50 सस्ता होकर ₹105.23 और भुवनेश्वर में ₹0.48 घटकर ₹101.11 प्रति लीटर हो गया है।

आज का डीजल रेट (₹ प्रति लीटर)

डीजल के दाम भी इसी तरह स्थिर और मिश्रित दिखे। दिल्ली में ₹87.67, मुंबई में ₹90.03, चेन्नई में ₹92.49 और कोलकाता में ₹92.02 प्रति लीटर के भाव कायम हैं। गुड़गांव में डीजल ₹0.22 बढ़कर ₹88.10, नोएडा में ₹0.31 बढ़कर ₹88.29 और लखनऊ में ₹0.19 बढ़कर ₹87.86 प्रति लीटर हुआ है। वहीं, पटना में ₹0.47 की कमी से डीजल ₹91.49 और भुवनेश्वर में ₹0.46 घटकर ₹92.69 प्रति लीटर मिल रहा है।

सरकार ने क्यों रोकी बढ़ोतरी?

जानकारों के अनुसार, भले ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर दरें स्थिर रखी हैं ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। इस समय नोएडा, गुड़गांव और लखनऊ में ईंधन थोड़ा महंगा हुआ है, जबकि पटना और भुवनेश्वर में कीमतों में राहत मिली है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version