Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव जारी, जानिए प्रमुख शहरों के आज के रेट

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol Diesel Price Today: देशभर में रोज की तरह आज 7 जनवरी 2026, शनिवार को भी सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। भारत में ईंधन के दाम प्रतिदिन तय होते हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स तथा डीलर कमीशन का सीधा असर पड़ता है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में होने वाला बदलाव आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च को प्रभावित करता है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आज आपके शहर में ईंधन कितने रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आइए नजर डालते हैं देश के प्रमुख शहरों में आज के ताजा रेट पर।

ये भी पढ़ें : आज के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

आज पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव (₹/लीटर)

नई दिल्ली – 94.77
कोलकाता – 105.41
मुंबई – 103.54
चेन्नई – 100.93
गुड़गांव – 95.65
नोएडा – 95.16
बेंगलुरु – 102.96
भुवनेश्वर – 101.35
चंडीगढ़ – 94.30
हैदराबाद – 107.46
जयपुर – 104.36

CNG के आज के दाम

नई दिल्ली – 77.09
मुंबई – 77.00
चेन्नई – 91.50
बेंगलुरु – 88.95
हैदराबाद – 96.00
मथुरा – 93.35
मेरठ – 86.05

कैसे तय होती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

भारत में पेट्रोल और डीजल की दरें सरकारी तेल कंपनियां (OMCs) रोजाना तय करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर-रुपया विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों के टैक्स, और डीलर का मार्जिन शामिल होता है। चूंकि हर राज्य में टैक्स की दरें अलग-अलग होती हैं, इसलिए अलग-अलग शहरों में ईंधन के दामों में फर्क देखने को मिलता है।

Watch Video : ਪਾਰਕ ‘ਚ ਬੈਠੇ 2 ਦੋਸਤਾਂ ‘ਤੇ ਚਾਕੂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ, 1 ਦੀ ਮੌਤ ਦੂਜਾ ਜ਼ਖਮੀ

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version