Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price : बदल गए पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

November 13, 2025

Petrol-Diesel Price : बदल गए पेट्रोल-डीजल का दाम, जानें आपके शहर में क्या है आज का भाव

Petrol-Diesel Price Today: आज यानी 13 नवंबर 2025 को देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि तेल विपणन कंपनियां हर रोज सुबह 6 बजे ईंधन की नई कीमतें जारी करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दर में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं। इस वजह से हर दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में थोड़ा बहुत फर्क आता है।

आज अधिकांश महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, जबकि कुछ शहरों में हल्की बढ़ोतरी या गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल का दाम ₹94.77 और डीजल का दाम ₹87.67 प्रति लीटर पर स्थिर है। मुंबई में भी पेट्रोल ₹103.50 और डीजल ₹90.03 प्रति लीटर पर बिना बदलाव के मिल रहा है।

दक्षिण भारत की बात करें तो चेन्नई में पेट्रोल ₹100.90 प्रति लीटर हो गया है, जिसमें 10 पैसे की हल्की वृद्धि हुई है, जबकि डीजल ₹92.49 प्रति लीटर है। हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम में कीमतें आज भी अपरिवर्तित रहीं पेट्रोल ₹107.46 और ₹107.48, वहीं डीजल ₹95.70 और ₹96.48 प्रति लीटर पर स्थिर है।

उत्तर भारत में गुड़गांव और नोएडा में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। गुड़गांव में पेट्रोल ₹95.65 और डीजल ₹88.10, जबकि नोएडा में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.89 प्रति लीटर पर पहुंच गया है। लखनऊ में भी मामूली बढ़त के साथ पेट्रोल ₹94.73 और डीजल ₹87.86 प्रति लीटर है। वहीं, पटना में राहत की खबर है यहां पेट्रोल ₹105.23 और डीजल ₹91.49 प्रति लीटर पर आ गया है, जो 50 पैसे और 47 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

कुल मिलाकर आज देशभर में पेट्रोल और डीजल के भावों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहने से निकट भविष्य में भी ईंधन की कीमतों में बड़ी उथल-पुथल की संभावना फिलहाल कम है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें