Dainik Savera Times

Petrol-Diesel Price Update: हर शहर में फ्यूल का अलग रेट…देखें पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें

Petrol Diesel Price Today

नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम में हलचल के चलते घरेलू स्तर पर तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे नए दाम जारी किए हैं। आइए जानते हैं आपके शहर में आज तेल की कीमतें क्या हैं और CNG के ताज़ा रेट किस स्तर पर हैं।

क्यों हो रहे हैं दामों में उतार-चढ़ाव?

पेट्रोलियम विश्लेषकों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की मांग और आपूर्ति के बीच असंतुलन, भूराजनीतिक परिस्थितियां और अमेरिकी डॉलर की स्थिति जैसे कई कारक कच्चे तेल की कीमतों को प्रभावित करते हैं। इसी के चलते भारतीय बाजार में भी दामों में बदलाव देखा जा रहा है।

Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today

प्रमुख शहरों में आज के पेट्रोल-डीजल रेट

शहर पेट्रोल   (₹/लीटर)         डीजल (₹/लीटर)

दिल्ली            ₹95.56                 ₹88.02
मुंबई              ₹103.50               ₹90.03
पटना              ₹105.73              ₹91.96
नोएडा             ₹94.87                ₹88.01
गुड़गांव           ₹95.56                 ₹88.02
चंडीगढ़           ₹94.30                 ₹82.45

दिल्ली और एनसीआर के शहरों में जहां कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, वहीं पटना और मुंबई जैसे शहरों में पेट्रोल महंगा बिक रहा है।

CNG के रेट भी हुए अपडेट

तेल के साथ-साथ आज CNG की कीमतों में भी बदलाव देखा गया है। खासकर एनसीआर और पूर्वी भारत के शहरों में CNG की दरें अलग-अलग स्तर पर बनी हुई हैं।

शहर            CNG (₹/किग्रा)

दिल्ली              ₹76.09
नोएडा              ₹84.70
गुड़गांव            ₹82.12
पटना               ₹84.54
चंडीगढ़            ₹92.00

दिल्ली-NCR में CNG सबसे सस्ती दिल्ली में है, जबकि सबसे महंगी चंडीगढ़ में दर्ज की गई।

Exit mobile version