Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन राहत, जानिए कहां कितनी हुई कटौती

January 15, 2026

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन राहत, जानिए कहां कितनी हुई कटौती

Petrol Diesel Price update 15 Jan: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कमी दर्ज की गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार सुबह जारी नए रेट में कई शहरों में ईंधन सस्ता किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर अब घरेलू बाजार पर भी साफ दिखने लगा है।

वैश्विक स्तर पर ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई दोनों की कीमतों में बीते 24 घंटों के दौरान जोरदार गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड करीब 1.87 डॉलर टूटकर 64.67 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि डब्ल्यूटीआई का भाव 1.74 डॉलर घटकर 60.28 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया। इसी गिरावट के चलते भारत में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में संशोधन किया गया है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल के दाम में 2 पैसे की कमी आई है और यह 94.88 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 87.98 रुपये प्रति लीटर हो गया। गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे घटकर 94.44 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल के दाम में 14 पैसे की बढ़ोतरी के साथ यह 87.81 रुपये प्रति लीटर हो गया।

बिहार की राजधानी पटना में भी राहत देखने को मिली है। यहां पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 105.47 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल की कीमत भी 11 पैसे घटकर 91.71 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें : पंजाब के पड़ोसी राज्य में बड़ा हादसाः कई घरों में आग लगने से 5 लोगों की हुई मौत

महानगरों में आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदले दाम

नोएडा: पेट्रोल 94.88 रुपये, डीजल 87.98 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद: पेट्रोल 94.44 रुपये, डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल 105.47 रुपये, डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 रुपये, डीजल ₹87.80 रुपये प्रति लीटर
पुणे: पेट्रोल ₹104.04 रुपये, डीजल ₹90.57 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 रुपये, डीजल ₹82.45 रुपये प्रति लीटर
इंदौर: पेट्रोल ₹106.48 रुपये, डीजल ₹91.88 रुपये प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹105.58 रुपये, डीजल ₹93.80 रुपये प्रति लीटर
सूरत: पेट्रोल ₹95.00 रुपये, डीजल ₹89.00 रुपये प्रति लीटर
नासिक: पेट्रोल ₹95.50 रुपये, डीजल ₹89.50 रुपये प्रति लीटर

Breaking: ਥੋੜ੍ਹੀ ਦੇਰ ‘ਚ CM ਮਾਨ ਦੀ ਪੇਸ਼ੀ, ਸਖ਼ਤ ਪ੍ਰਬੰਧ

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें