Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Price: बढ़ी या घटी? पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

April 3, 2026

Petrol-Diesel Price: बढ़ी या घटी? पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price 3 April 2026: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव का असर अब ईंधन बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ा उछाल आया है। हाल के दिनों में इसकी कीमत करीब 71 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के पार पहुंच गई, जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ी है।

रोजाना तय होती हैं कीमतें

देश में पेट्रोल और डीजल के दाम हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट किए जाते हैं। इनकी कीमतें अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कई कारकों पर निर्भर करती हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम (₹/लीटर)

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72 | डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21 | डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94 | डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75 | डीजल ₹92.34
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92 | डीजल ₹89.02
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46 | डीजल ₹95.70
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72 | डीजल ₹90.21
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69 | डीजल ₹87.80
चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30 | डीजल ₹82.45

ये भी पढ़ें:

CNG के ताजा रेट (₹/किलो)

दिल्ली: ₹77.09
गुरुग्राम: ₹82.12
नोएडा: ₹85.70
मुंबई: ₹80.50
लखनऊ: ₹96.75
पुणे: ₹91.50
इंदौर: ₹95.45
गाजियाबाद: ₹85.70

क्या आगे सस्ता होगा ईंधन?

सरकार की ओर से टैक्स में कटौती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतें राहत को सीमित कर सकती हैं। आने वाले दिनों में तेल कंपनियों के फैसले पर ही यह निर्भर करेगा कि आम उपभोक्ताओं को कितनी राहत मिलती है।

ये भी देखें :

SMS से कैसे जानें अपने शहर का रेट

अगर आप अपने मोबाइल से अपने शहर के रेट तुरंत जानना चाहते हैं, तो ये आसान तरीका अपनाएँ:

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करके “RSP” 9224992249 पर भेजें।
BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।
HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें