Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज का भाव

January 9, 2026

पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, गाड़ी की टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज का भाव

Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार, 9 जनवरी 2026 की सुबह 6 बजे देशभर के लिए पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें अपडेट कर दी हैं। भारत में ईंधन के दाम रोजाना संशोधित किए जाते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, केंद्र व राज्य सरकारों के टैक्स और डीलर कमीशन जैसे कई कारकों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट तय होते हैं। यही वजह है कि अलग-अलग शहरों में इनके दाम अलग नजर आते हैं।

ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों से लेकर छोटे व्यापारियों तक, हर किसी के लिए ईंधन के दाम अहम होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का क्या भाव है…

ये भी पढ़ें : इन 3 राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ, आर्थिक-व्यवसायिक पक्ष में प्राप्त होगी सफलता

प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (₹ प्रति लीटर)

नई दिल्ली: 94.77
कोलकाता: 105.41
मुंबई: 103.54
चेन्नई: 100.80
गुरुग्राम: 95.47
नोएडा: 94.74
बेंगलुरु: 102.92
भुवनेश्वर: 101.03
चंडीगढ़: 94.30
हैदराबाद: 107.50
जयपुर: 104.72

आज CNG के ताजा रेट

नई दिल्ली: ₹77.09
मुंबई: ₹77.00
चेन्नई: ₹91.50
बेंगलुरु: ₹88.95
हैदराबाद: ₹96.00
मथुरा: ₹93.35
मेरठ: ₹86.05

पेट्रोल-डीजल के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेल विपणन कंपनियां (OMCs) तय करती हैं। इन दामों में कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत, विदेशी मुद्रा विनिमय दर, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए कर, साथ ही डीलर का मार्जिन शामिल होता है। चूंकि हर राज्य में टैक्स की दर अलग-अलग होती है, इसलिए एक ही दिन में अलग-अलग शहरों में ईंधन के दामों में अंतर देखने को मिलता है।

Watch Video : Udhampur ARTO में फीस विवाद, ट्रांसपोर्टरों का प्रदर्शन

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें