Site icon Dainik Savera Times

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम हुए जारी, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Petrol-Diesel Rate Today August 8

Petrol-Diesel Rate Today August 8

Petrol, Diesel Prices on April 11, 2026: मिडिल ईस्ट में हालिया तनाव और सैन्य टकराव के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला था। एक समय क्रूड ऑयल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए थे, हालांकि संघर्षविराम की खबरों के बाद कीमतों में कुछ नरमी आई है।

वैश्विक हालात का असर
बता दें कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते विवाद ने वैश्विक ऊर्जा बाजार को प्रभावित किया। इस स्थिति से खासकर एशियाई देशों में ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ी। तेल सप्लाई चेन पर दबाव के कारण कीमतों में तेज़ उतार-चढ़ाव जारी रहा।

सरकार के कदम और असर
भारत सरकार ने आम लोगों को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल पर कर को काफी कम किया गया है, जबकि डीजल पर टैक्स लगभग खत्म कर दिया गया है। अब नजर इस बात पर है कि तेल कंपनियां इस राहत को उपभोक्ताओं तक कितना पहुंचाती हैं।

ये भी पढ़ें:

कैसे तय होते हैं ईंधन के दाम?
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। इनकी गणना अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमत, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, टैक्स और डीलर मार्जिन के आधार पर की जाती है।

आज के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव
देश के बड़े शहरों में आज ईंधन के दाम इस प्रकार हैं:

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.77, डीजल ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹105.45, डीजल ₹92.02 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.80, डीजल ₹92.39 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹102.92, डीजल ₹90.99 प्रति लीटर
भोपाल: पेट्रोल ₹106.52, डीजल ₹91.89 प्रति लीटर
अमृतसर: पेट्रोल ₹98.29, डीजल ₹88.06 प्रति लीटर
भुवनेश्वर: पेट्रोल ₹101.10, डीजल ₹92.69 प्रति लीटर
देहरादून: पेट्रोल ₹93.17, डीजल ₹88.01 प्रति लीटर

ये भी पढ़ें: 

घर बैठे ऑनलाइन कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल रेट

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version