Petrol Diesel Rate Today : देशभर में हर सुबह 6 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीज़ल के नए रेट जारी करती हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और रुपये-डॉलर विनिमय दर के उतार-चढ़ाव का सीधा असर इन दामों पर पड़ता है। बदलते ईंधन के दाम आम लोगों की रोजमर्रा की खर्चों से लेकर यात्रा लागत तक सब पर प्रभाव डालते हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि आज आपके शहर में तेल का भाव क्या है। तो आइए खबर में विस्तार से जानते है…
20 नवंबर 2025 के ताज़ा रेट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीज़ल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वित्तीय राजधानी मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीज़ल 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 105.41 रुपये और डीज़ल 92.02 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। दक्षिण भारतीय महानगर चेन्नई में पेट्रोल का भाव 100.90 रुपये और डीज़ल 92.49 रुपये है।
वहीं पश्चिमी भारत के प्रमुख शहरों में अहमदाबाद में पेट्रोल 94.70 रुपये और डीज़ल 90.38 रुपये, जबकि पुणे में पेट्रोल 104.19 रुपये और डीज़ल 90.71 रुपये प्रति लीटर है। आईटी हब बैंगलोर में पेट्रोल 102.92 रुपये तथा डीज़ल 90.99 रुपये है।
हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीज़ल 95.70 रुपये के साथ सबसे ऊंचे दामों में शामिल है। इसके अलावा जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़, इंदौर, पटना, सूरत, और नासिक में भी मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें
भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/