Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol-Diesel Rate : 8 अगस्त को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव? जानें दिल्ली से पटना तक का भाव

August 8, 2026

Petrol-Diesel Rate : 8 अगस्त को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव? जानें दिल्ली से पटना तक का भाव

Petrol-Diesel Price 8 August 2026: पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर आज वाहन चालकों को कोई राहत या बढ़ोतरी नहीं मिली है। सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट अपडेट किए, लेकिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया। ऐसे में देश के प्रमुख शहरों में आज भी ईंधन पुराने दाम पर ही मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के रेट स्थिर बने हुए हैं।

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

आज अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट इस तरह हैं-

दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹111.18, डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹113.47, डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹107.77, डीजल ₹99.55 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल ₹110.93, डीजल ₹98.80 प्रति लीटर
हैदराबाद: पेट्रोल ₹115.69, डीजल ₹103.82 प्रति लीटर
अमृतसर: पेट्रोल ₹106.36, डीजल ₹96.22 प्रति लीटर
फतेहाबाद: पेट्रोल ₹104.51, डीजल ₹97.20 प्रति लीटर
पटना: पेट्रोल ₹113.35, डीजल ₹99.36 प्रति लीटर

हर सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं रेट

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और अन्य शुल्क अलग होने के कारण ईंधन के दाम भी शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग रहते हैं। इसलिए वाहन में पेट्रोल या डीजल भरवाने से पहले अपने शहर का ताजा रेट चेक करना बेहतर रहता है।

SMS से कैसे जानें अपने शहर का रेट

अगर आप अपने मोबाइल से अपने शहर के रेट तुरंत जानना चाहते हैं, तो ये आसान तरीका अपनाएं

Indian Oil ग्राहक: अपने शहर का कोड टाइप करके “RSP” 9224992249 पर भेजें।
BPCL ग्राहक: “RSP” लिखकर 9223112222 पर भेजें।
HPCL ग्राहक: “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेजें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें