Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mansukh Mandaviya ने व्हाट्सएप्प से PF खाते की जानकारी पाने की सुविधा शुरू की

November 2, 2026

Mansukh Mandaviya ने व्हाट्सएप्प से PF खाते की जानकारी पाने की सुविधा शुरू की

नई दिल्ली : केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की सेवाओं को व्हाट्सएप्प के जरिए उपलब्ध कराने की शुरुआत की। मंत्रालय के बयान के अनुसार, इस सुविधा के तहत कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के अंशधारक ईपीएफओ की सत्यापित व्हाट्सएप्प सेवा के जरिए अपने पीएफ खाते में जमा राशि, पिछले 5 लेनदेन और पासबुक का ब्यौरा देख सकेंगे।

इसके अलावा, उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी मिलेगा और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में सहायता मिलेगी। इससे रोजमर्रा की सेवाएं मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध होंगी और लोगों को ईपीएफओ कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम पड़ेगी।

मंत्री ने निष्क्रिय ईपीएफ खातों के पात्र मामलों में स्वत: निपटान की सुविधा भी शुरू की। इसके तहत आधार से सत्यापित ऐसे निष्क्रिय ईपीएफ खातों के अंशधारकों को अलग से दावा आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं होगी, जिनमें 1,000 रुपए तक की राशि जमा है। मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफओ पहचान और बैंक खाते का निर्धारित सत्यापन करने के बाद पात्र खातों का निपटान अपने आप शुरू करेगा।

इससे पात्र लाभार्थियों को उनकी बकाया राशि हस्तांतरित की जा सकेगी। इस सुविधा से करीब एक लाख खातों को लाभ मिलने का अनुमान है, जिनमें कुल 5 करोड़ रुपए जमा हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें