Site icon Dainik Savera Times

Philips India का बीते वित्त वर्ष परिचालन राजस्व में 4.6% तक बढ़ा हुआ लाभ घटा 

नई दिल्ली: फिलिप्स इंडिया का वित्त वर्ष 2022-23 में परिचालन राजस्व 4.6 प्रतिशत बढक़र 5,734 करोड़ रुपये रहा। कंपनियों के बारे में सूचना देने वाला मंच टॉफलर से प्राप्त वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान कर पश्चात ला•ा (पीएटी) 2.2 प्रतिशत घटकर 260 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की परिचालन आय 5,481.4 करोड़ रुपये जबकि शुद्ध लाभ 265.9 करोड़ रुपये था।
फिलिप्स इंडिया नीदरलैंड की बहुराष्ट्रीय कंपनी कोंनिंकलीज के फिलिप्स एन.वी. की अनुषंगी है। फिलिप्स इंडिया की 2022-23 मे अन्य आय सालाना आधार पर 10.95 प्रतिशत बढक़र 71.9 करोड़ रुपये रही। कंपनी की कुल आय 4.68 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5,805.9 करोड़ रुपये हो गई जबकि कुल व्यय सालाना आधार पर 3.24 प्रतिशत बढक़र 5,485.1 करोड़ रुपये रहा। फिलिप्स इंडिया सूचीबद्ध नहीं है।
ये भी पढ़ें: हफ्ते भर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1000 और चांदी ₹3000+ टूटी
Exit mobile version