Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

PhonePe ने इंडस ऐपस्टोर डेवलपर मंच को शुरू करने की घोषणा की

September 24, 2023

PhonePe ने इंडस ऐपस्टोर डेवलपर मंच को शुरू करने की घोषणा की

 

नई दिल्ली: फोनपे ने शनिवार को इंडस ऐपस्टोर डेवलपर मंच को शुरू करने की घोषणा की है। फोनपे ने इसके साथ ही सभी एंड्रोएड ऐप डेवलपर्स को मंच पर उनके ऐप्लीकेशन सूचीबद्ध करने के लिए आमंत्रित किया है। आधिकारिक बयान के अनुसार, ऐप्स जल्द ही पेश होने वाले ‘मेड-इन-इंडिया’ (भारत में निर्मित) इंडस ऐपस्टोर पर सूचीबद्ध किए जाएंगे।

यह ऐपस्टोर भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है और इसमें 12 भाषाएं हैं। इसमें कहा गया, ह्लफोनपे ने आज इंडस ऐपस्टोर डेवलपर मंच को शुरू करने की घोषणा की.. इंडस ऐपस्टोर सभी एंड्रोएड ऐप डेवलपर्स को पंजीकरण कराने और डेवलपर मंच ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इंडसऐपस्टोर.कॉम’ का उपयोग करते हुए अपने ऐप सूचीबद्ध करने के लिए आमंत्रित करता है।

इंडस ऐपस्टोर डेवलपर मंच पर सूचीबद्ध ऐप पहले साल के लिए निशुल्क होंगे, जिसके बाद उनसे नाम मात्र का वार्षिक शुल्क लिया जाएगा। फोनपे द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, ह्लइंडस ऐपस्टोर इन-ऐप भुगतान के लिए डेवलपर्स से कोई शुल्क या कमीशन नहीं लेगा। डेवलपर्स अपनी पसंद के किसी भी भुगतान गेटवे को अपने ऐप्स के अंदर एकीकृत करने के लिए स्वतंत्र होंगे।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नीट-यूजी परीक्षा आज, 175 केंद्रों पर होगी परीक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें