Site icon Dainik Savera Times

PhonePe शेयर ब्रोकिंग खंड में उतरी, नया मंच शेयर मार्कीट किया पेज़

 

बेंगलूर : डेकाकॉर्न वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी फोनपे शेयर ब्रोकिंग खंड में उतर गई है। फोनपे ने इसके लिए एक बाजार मंच शुरू किया है। डेकाकॉर्न से आशय ऐसी स्टार्टअप कंपनी से है जिसका बाजार मूल्यांकन 10 अरब डॉलर से अधिक है। उज्ज्वल जैन इस नए मंच-शेयर मार्कीट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंगे।

फोनपे के संस्थापक और सीईओ समीर निगम ने कहा कि शेयर ब्रोकिंग खंड में उतरने के साथ कंपनी ने अपना वित्तीय सेवा पोर्टफोलियो पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा, हमें एक ब्रांड के रूप में शेयर मार्कीट मिला है। वॉलमार्ट समूह की कंपनी फोनपे ने शेयर और ईटीएफ के साथ शेयर मार्कीट की शुरुआत की है। कंपनी धीरे-धीरे इसमें वायदा एवं विकल्प खंड भी जोड़ेगी। इसके अलावा यह अन्य खंड में भी उतरेगी।

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

Exit mobile version