PAN Card Update : आजकल पैन कार्ड हर जरूरी काम के लिए अनिवार्य हो गया है। चाहे बैंक खाता खोलना हो, नौकरी जॉइन करना हो या सरकारी स्कीम का लाभ लेना हो, पैन कार्ड जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। लेकिन अगर पैन कार्ड में लगी फोटो पुरानी या खराब हो गई है, तो इसे पहचान के तौर पर इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में इसे बदलने का प्रोसेस जानना बेहद जरूरी है।
पैन कार्ड फोटो बदलने का आसान तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले www.protean-tinpan.com पर जाएं।
स्टेप 2: पैन कार्ड से जुड़ा ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3: “Change/Correction in PAN Data” वाले सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: मांगी गई डिटेल्स और कैप्चा कोड भरकर चेकबॉक्स पर टिक करें और सबमिट करें।
स्टेप 5: इसके बाद आपके मोबाइल नंबर या अन्य जरूरी जानकारी मांगी जा सकती है।
स्टेप 6: पासपोर्ट साइज नई फोटो अपलोड करें और सभी डिटेल्स सही से भरें। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 7: अंतिम चरण में संबंधित फीस का भुगतान करना होगा।
इस तरह आपकी पैन कार्ड की फोटो आसानी से अपडेट हो जाएगी।
VD: नेरचौक में राजपूत सभा इकाई गठित, तेज सिंह ठाकुर प्रधान बने
पैन कार्ड के प्रकार
पैन कार्ड नागरिकों और संस्थाओं के लिए अलग-अलग कैटेगरी में आते हैं:
फॉर्म 49A: भारतीय नागरिकों के लिए
फॉर्म 49AA: विदेशी नागरिकों के लिए
पैन कार्ड का इस्तेमाल आमतौर पर टैक्स रिटर्न फाइल करने, सरकारी योजनाओं में आवेदन करने, बैंक खाता खोलने और अन्य वित्तीय लेनदेन में किया जाता है।
ये भी पढ़ें: अखरोट से बाजरा तक: ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करने वाले सुपरफूड्स
पैन नंबर का मतलब
पैन कार्ड पर मौजूद 10 अंकों का यूनिक नंबर कई महत्वपूर्ण जानकारियां देता है:
पहले तीन अक्षर: यादृच्छिक अंग्रेजी अक्षर (AAA से ZZZ तक)
चौथा अक्षर: कार्डधारक की टैक्स कैटेगरी दर्शाता है (व्यक्ति के लिए ‘P’, कंपनी के लिए ‘C’)
पांचवां अक्षर: कार्डधारक के सरनेम का पहला अक्षर
बाकी के अंक: इनकम टैक्स विभाग द्वारा तय किए जाते हैं
इस तरह, यदि पैन कार्ड की फोटो बदलनी हो तो अब पूरी प्रक्रिया घर बैठे ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...