Site icon Dainik Savera Times

Piaggio Vehicles की Philippines में तिपहिया वाहन एप इलेक्ट्रिक को पेश करने के घोषणा

मुंबई: इटली की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी पियाजियो ग्रुप की भारतीय अनुषंगी पियाजियो व्हीकल्स प्राइवेट लिमिटेड (पीवीपीएल) ने मंगलवार को बताया कि वह अपने इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन एप इलेक्ट्रिक को फिलीपींस में पेश करेगी। इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन का विनिर्माण महाराष्ट्र के बारामती में स्थित कंपनी की विनिर्माण इकाई में होगा। पीवीपीएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डिएगो ग्रेफी ने कहा, पियाजियो व्हीकल्स के लिए फिलीपींस में प्रवेश दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की स्वीकार्यता और बेहतर पर्यावरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इसके बाद कहा, हम बाजार में निर्यात की भारी संभावनाएं देखते हैं और इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में सार्थक सहयोग करने की इच्छा रखते हैं। यह वाहन सन मोबिलिटी की उन्नत बैटरी-स्वैंपिग प्रौद्योगिकी से लैस होंगे। कंपनी ने कहा कि अनुषंगी रस्को मोटर्स इंक के माध्यम से फिलीपींस में उपलब्ध होने वाला यह वाहन वहां का पहला इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन होगा।

ये भी पढ़ें: रौशन आनंद की रिहाई के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, उठी खान सर की गिरफ्तारी की मांग

Exit mobile version