ऑकलैंड: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए वार्ता की प्रगति की समीक्षा के वास्ते न्यूजीलैंड के अपने समकक्ष टॉड मैक्ले से मिलने पहुंचे। गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘वर्तमान एफटीए (मुक्त व्यापार समझौता) वार्ता की प्रगति की समीक्षा के लिए न्यूजीलैंड पहुंच खुश हूं।’ उन्होंने कहा कि दोनों देश एक व्यापक, पारस्परिक रूप से लाभकारी आíथक साझेदारी की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए तत्पर हैं। गोयल ने कहा, ‘मैं दोनों देशों के बीच सहयोग एवं निवेश के नए रास्ते तलाशने के लिए उद्योग जगत के दिग्गजों तथा निवेशकों से भी मुलाकात करूंगा।’
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए वार्ता का चौथा दौर 3 नवंबर को ऑकलैंड में शुरू हुआ। एफटीए वार्ता औपचारिक रूप से 16 मार्च 2025 को शुरू की गई थी। वित्त वर्ष 2024-25 में न्यूजीलैंड के साथ भारत का द्विपक्षीय व्यापारिक व्यापार 1.3 अरब अमरीकी डॉलर रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। न्यूजीलैंड को भारत के प्रमुख निर्यातों में वस्त्र, कपड़े व घरेलू व; दवाइयां व चिकित्सकीय सामग्री; परिष्कृत पैट्रोल; कृषि उपकरण व मशीनरी जैसे ट्रैक्टर तथा सिंचाई उपकरण, मोटर वाहन, लोहा व इस्पात, कागज उत्पाद, इलैक्ट्रॉनिक, झींगे, हीरे और बासमती चावल शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच भारत में सोने-चांदी के गिरे दाम, जानें क्या है ताजा रेट